Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

युवा तार्किक बनें, सवाल पूछने की आदत करें विकसित :  सुदिव्य कुमार सोनू

युवा तार्किक बनें, सवाल पूछने की आदत करें विकसित :  सुदिव्य कुमार सोनू

नयी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 से लौटे प्रतिभागियों को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया सम्मानित

झारखंड में भी युवा महोत्सव का आयोजन करायेगी सरकार, अधिकारी प्लान करें तैयार

स्वाति राज को भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने, शुभांगी क्षितिजा सौरभ और ऋषित को प्रधानमंत्री के समझ प्रजेंटेशन देने के लिए किया गया सम्मानित

Ranchi news : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने नयी दिल्ली में 10 जनवरी से 12 जनवरी 2025 में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेकर लौटे प्रतिभागियों को बुधवार को सम्मानित किया । मंत्री श्री सोनू ने युवाओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। वे हर क्षेत्र में परचम लहराने की क्षमता रखते हैं। बस जरूरत है, उन्हें बेहतर मार्गदर्शन की और सरकार उन्हें हर सम्भव सहयोग प्रदान करेगी, ताकि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।

IMG 20250115 WA0032 1

आज के युवा तार्किक बनें

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि ज्ञान प्राप्त करने का सबसे सरल तरीका किताबें हैं, उनसे चीजों को परखने की क्षमता आती है। आज की पीढ़ी बहुत तेज है ,युवा तर्क करने की क्षमता को विकसित करें। सवाल पूछने की आदत को विकसित करें। युवाओं का जोश और ऊर्जा राज्य और देश के विकास की नींव है। उन्होंने कहा कि शहर, गांव, राज्य मजबूत होगा ; तभी देश भी मजबूत होगा। बिना राज्य के विकास के हम देश के विकास की कल्पना नहीं कर सकते हैं।

राज्य स्तर पर होगा युवा महोत्सव का आयोजन

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में भी राज्य स्तर पर युवा महोत्सव करायेगी। जहां पूरे राज्य से प्रतिभागी भाग लेंगे और उनके विचार, उनकी प्रतिभा राज्य के विकास में सहायक होगी। उन्होंने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेकर लौटे प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपने न केवल हमारे राज्य का नाम रोशन किया है, बल्कि आनेवाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी बनें हैं। उन्होंने युवाओं की सराहना करते हुए कहा, “आपकी मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि हमारे राज्य के युवा किसी से कम नहीं हैं।”

स्वाति राज (दुमका)को भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, जबकि शुभांगी क्षितिजा सौरभ (गुमला) और ऋषित (जमशेदपुर)का चयन (विकास भी विरासत भी  ppt के माध्यम से ) प्रधानमंत्री के समझ प्रजेंटेशन देने के लिए हुआ था। इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों एवं टीम लीडर को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया।

इस अवसर पर  राजेश कुमार, अवर सचिव, खेलकूद व युवाकार्य निदेशालय, झारखंड नेहरू युवा केन्द्र की डायरेक्टर ललिता कुमारी, युवा महोत्सव में झारखंड के प्रतिनिधित्व एवं झारखंड कार्यक्रम में प्रतियोगिता के रूप में प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्राप्त करने वाले में स्वाति राज,ऋषि, शुभांगी क्षितिज सौरभ, डिप्टी नोडल पदाधिकारी, डॉ. ओमप्रकाश पांडेय, टीम लीडर पुरुषोत्तम आदि मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates