Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

युवराज सिंह ने पहली बार सोशल मीडिया पर दिखाई अपने बेटे की झलक, किया बेटे के नाम का खुलासा

युवराज सिंह ने पहली बार सोशल मीडिया पर दिखाई अपने बेटे की झलक, किया बेटे के नाम का खुलासा

युवराज सिंह ने फादर्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर अपने बेटे की पहली बार झलक दिखाई है। उन्होंने इस मौके पर ट्विटर पर अपने साथ पत्नी हेजल कीच और अपने बेटे की तस्वीर प्रशंसकों के बीच साझा की है। फादर्स डे के मौके पर उन्होंने अपने बेटे के यूनिक नाम का खुलासा भी किया है। उनके बेटे का नाम सुनकर आप भी चौक जाएंगे। उन्होंने आगे कहा मैंने और मेरी पत्नी ने आपसी सहमति से बेटे का नाम ओरियन कीच सिंह रखा है।

दुनिया में आपका स्वागत है ओरियन कीच सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रहे युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर बेटे ओरियन की तस्वीरें भी शेयर कीं हैं। वैसे युवराज के प्रशंसकों को फादर्स डे पर दिया गया युवराज द्वारा सर प्राइस काफी पसंद आया है। प्रशंसक एक से बढ़कर एक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। युवराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि दुनिया में आपका स्वागत है ओरियन कीच सिंह। मम्मी और पापा अपने छोटे पुत्तर को काफी प्यार करते हैं।

गर्भधारण के दौरान ही हेजल को समझा था यह नाम

जब फैन्स को युवराज-हेज़ल के बेटे का नाम पता लगा, तब हर कोई उसका मतलब भी ढूंढने लगा। बाद में युवराज और उनकी पत्नी ने ओरियन कीच सिंह नाम के पीछे की कहानी बयां की। ओरियन एक नक्षत्र तारा है और माता-पिता के लिए बच्चे तारा ही होते हैं। जब हेज़ल गर्भवती थीं और अस्पताल में थीं, तब इसके बारे में उन्हें विचार आया था। जब उन्होंने अपने पति से या विचार साझा किया तो युवराज को भी यह काफी पसंद आया।

बेटे के नाम में पत्नी का नाम भी जोड़ना चाहता था

अपने समय के धाकड़ क्रिकेटर युवराज ने बताया कि मैं अपने बेटे के नाम में हेजल का नाम भी रखना चाहता था। इसलिए हमने उसका नाम ओरियन कीच सिंह रखा है। युवी बोले कि हम जब बच्चे को लेकर कोशिशें कर रहे थे, तब शुरुआत में ऐसा नहीं हुआ। लेकिन जब हेजल गर्भधारण के चौथे महीने में थीं तब वह लंदन चली गई थी। युवराज ने कहा कि उस वक्त उन्हें भी वहां पर जाना था, लेकिन मैं कोरोना संक्रमित हो गया था। ऐसे में पहले मैं रिकवर हुआ और एक लंबे इंतज़ार के बाद हेजल से मिल पाया था। आपको बताते चलें कि युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी 2016 में हुई थी। युवराज ने 2017 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। 

Share this:

Latest Updates