Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पड़ोसी का हाल : ईरान से भगाए गए 10 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी, पासपोर्ट रद्द

पड़ोसी का हाल : ईरान से भगाए गए 10 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी, पासपोर्ट रद्द

Islamabad news :  ईरान ने हाल ही में अपने देश से 10 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों को निकाला है। ईरान से निर्वासित इन पाकिस्तानी नागरिकों के पासपोर्ट को ब्लॉक कर दिया गया है। इन लोगों को ईरान में अवैध रूप से प्रवेश करने और वहां से यूरोप भागने की योजना के तहत गिरफ्तार किया गया था।

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के सूत्रों ने पुष्टि की है कि 10,454 व्यक्तियों के पासपोर्ट को रद्द किया गया है। ये लोग बलूचिस्तान की सीमा के माध्यम से ईरान में घुसे थे। ईरानी अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद चागई जिले के ताफ्तान शहर में पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से 15 दिसंबर 2023 के बीच इन गिरफ्तारियों ने अवैध प्रवास के बढ़ते मामलों को उजागर किया है। युवा पाकिस्तानियों की यूरोप पहुंचने की कोशिश अक्सर बलूचिस्तान के खतरनाक और अनधिकृत रास्तों से होती है। 2020 से 2024 के बीच, 62 हजार से अधिक पाकिस्तानी नागरिक ईरान में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए। इनमें से सबसे ज्यादा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लोग शामिल हैं। पिछले कुछ ही समय में ईरान ने पांच हजार से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को निर्वासित किया है।

Share this:

Latest Updates