Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आटो और धान लदे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों की मौत

आटो और धान लदे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों की मौत

Dumka news : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर दासोरायडीह के समीप स्थित पेट्रोल पम्प के पास आटो और धान लदी ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 02 महिला सहित 04 की मौत हो गयी। घटना में आटो सवार 06 से ज्यादा सवार घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां  01 युवती, 01 महिला सहित 04 को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि घायल और मृत सभी जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट के रहनेवाले थे, जो पिकनिक मनाने मसानजोर गये थे। लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। धान से लदी ट्रक पश्चिम बंगाल जा रही थी।

मृतकों में संजय साह(55), पूनम देवी (45) मुस्कान कुमारी (22) एवं टेम्पू चालक है। टेम्पू चालक नगर थाना क्षेत्र के शिवपहाड़ निवासी है। चालक की पहचान नहीं हो सकी है। जबकि, घायलों में आठ वर्षीय नैंसी कुमारी, लवली कुमारी, सरिता देवी, पति जितेन्द्र कुमार गुप्ता, रौशन कुमार है। नैंसी और लवली ; दोनों बहन हैं। घायल लवली और नैंसी की मां सरिता देवी है। नैंसी और लवली का मौसेरा भाई रौशन कुमार है। दुर्घटना में जहां एक परिवार से मां-बेटी घायल है, वहीं घायल सरिता देवी की बहन-बहनोई की मौत हो चुकी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Share this:

Latest Updates