Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छत्तीसगढ़ की सीमा पर एसटीएफ के 02 जवान आईईडी की चपेट में आने से गम्भीर घायल

छत्तीसगढ़ की सीमा पर एसटीएफ के 02 जवान आईईडी की चपेट में आने से गम्भीर घायल

रायपुर/बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर-तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के आज 14वें दिन एसटीएफ के 02 जवान नक्सलियों के लगाये गये आईईडी की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गये।

जवानों के हाथ और पैर में गम्भीर चोटें आयी हैं। घटना के बाद तत्काल जवानों को कैम्प ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चॉपर से बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार घायल जवानों में से एक जवान का नाम थानसिंह और दूसरे जवान का नाम अमित पांडे है। नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के तहत दोनों जवान एसटीएफ टीम के साथ करेर्गुट्टा के पहाड़ी में सर्चिंग कर रहे थे। इसी दौरान वे नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी की चपेट में आ गये।

Share this:

Latest Updates