Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पाकिस्तान आतंकवादियों के हॉरर शो का निर्माता, निर्देशक और वितरक : नकवी

पाकिस्तान आतंकवादियों के हॉरर शो का निर्माता, निर्देशक और वितरक : नकवी

New Delhi news : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पहलगाम हमले के गुनहगार बच नहीं पायेंगे। यह दुनिया जानती है कि पाकिस्तान आतंकवादियों के हॉरर शो का सबसे बड़ा निर्माता, निर्देशक और वितरक है। भाजपा नेता नकवी ने सोमवार को संक्षिप्त ‘वीडियो प्रेस नोट’ में पाकिस्तान पोषित आतंकवाद के घृणित चेहरे पर करारी चोट की।

भाजपा नेता ने कहा कि पहलगाम हमला सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि समूची दुनिया और मानवता के लिए चुनौती है। पाकिस्तान आतंक की फसल को अपना राष्ट्रीय कर्तव्य समझता है। आज इसी फसल की वजह से वह कंगाली के कगार पर पहुंच गया है। इसी कंगाली ने उसे मवाली बना दिया है। पहलगाम के जालिमों को नेस्तनाबूद करने का वक्त आ गया है। इन जालिमों को ऐसी सजा मिलेगी कि यह आतंकवाद के आकाओं के लिए बड़ा सबक होगा।

Share this:

Latest Updates