Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ओड़िशा के कोरापुट में बस पलटने से 03 की मौत, 15 से अधिक घायल

ओड़िशा के कोरापुट में बस पलटने से 03 की मौत, 15 से अधिक घायल

▪︎ मुख्यमंत्री ने जताया दुख, किया आर्थिक मदद का एलान

Bhubaneswar news : ओड़िशा के कोरापुट जिले के बैपरिगुड़ा थाना अंतर्गत डकरी घाटी के सुकु नाला के पास रविवार को सुबह एक बस पलट कर खाई में गिर गयी। इस हादसे में 03 लोगों की मौत हो गयी और 15 से अधिक यात्री घायल हो गये। घायलों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं। इन सभी को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ की हालत गम्भीर बतायी गयी है। मुख्यमंत्री मोहन माझी ने इस हादसे को लेकर दु:ख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये की अनुकंपा राशि प्रदान करने की घोषणा की है ।

हादसे के शिकार हुए लोग कटक के निवासी

पुलिस के अनुसार हादसे के शिकार हुए लोग कटक जिले के निआली क्षेत्र के निवासी हैं। यहां के कुछ परिवारों ने एक बस किराये पर लेकर राज्य के विभिन्न मंदिरों के दर्शन के लिए यात्रा पर थे। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। ये लोग कल कालाहांडी में मां मणिकेश्वरी के दर्शन के बाद रविवार को कोरापुट के प्रसिद्ध शैव क्षेत्र गुप्तेश्वर जा रहे थे। बताया गया कि आज सुबह बस जैसे ही डकरी घाटी के करीब पहुंची, तो वहां से गुजरते समय वह सुकु नाला के पास पलट कर गहरी खाई में गयी। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को वहां से निकाला और उन्हें रामगिरि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और बैपरिगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। अभी हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान के बारे में विस्तृत विवरण नहीं मिला है। घायलों में कई की स्थिति गम्भीर बतायी जा रही है। एक नाबालिग लड़की का एक पैर और एक हाथ कट जाने की भी जानकारी मिली है।

Share this:

Latest Updates