Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कच्छ में 3.2 का भूकम्प, इस माह में तीसरी बार झटका

कच्छ में 3.2 का भूकम्प, इस माह में तीसरी बार झटका

Gujarat news : गुजरात के कच्छ जिले के कुछ क्षेत्रों में रविवार सुबह भूकम्प के हल्के झटके महसूस होने से हड़कम्प मच गया। इस भूकम्प की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.2 रिकॉर्ड की गयी, जिसका केन्द्र भचाऊ से 18 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व स्थित था।कच्छ इलाके में इस माह में यह तीसरी बार भूकम्प के झटके लगे हैं।

किसी तरह की नहीं हुई जनहानि

भूकम्पीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के अनुसार राज्य के कच्छ जिले में रविवार सुबह 10 बज कर 06 मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकम्प महसूस किया गया। जिला प्रशासन ने इस संबंध में बताया कि भूकम्प से किसी तरह की जानहानि या सम्पत्ति के नुकसान होने की जानकारी नहीं मिली है।
दरअसल, कच्छ जिले में कम तीव्रता के भूकम्प अक्सर आते रहते हैं। दिसम्बर में जिले में तीन से अधिक तीव्रता वाला यह तीसरा भूकम्प है। 23 दिसम्बर को कच्छ में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके अलावा 07 दिसंबर को जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसके अलावा इसा साल 18 नवम्बर को कच्छ में 04 तीव्रता का भूकम्प आया था। इसके अलावा उत्तर गुजरात के पाटण में भी 15 नवम्बर को 4.2 तीव्रता का भूकम्प आया था।

Share this:

Latest Updates