Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इजराइल की भीषण बमबारी में 100 की मौत

इजराइल की भीषण बमबारी में 100 की मौत

Ganapati News: इजराइल ने गुरुवार से आक्रमण तेज कर दिए हैं। गाजा पट्टी में रविवार को आतंकी समूह हमास के खिलाफ इजराइल की भीषण बमबारी में कम से कम 100 लोग मारे गए। इन चार दिनों महिलाओं और बच्चों समेत 300 अधिक लोगों की मौत हो गई।
सीएनएन चैनल की खबर के अनुसार इजराइल ने रविवार को गाजा में व्यापक जमीनी अभियान शुरू किया। इस दौरान हवाई हमले भी किए। क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान में रातभर में 100 से अधिक लोग मारे गए और एन्क्लेव के उत्तर में आखिरी चालू अस्पताल भी बंद हो गया। उत्तरी और दक्षिणी गाजा में इजराइली सेना का जमीनी अभियान ऐसे समय में शुरू हुआ है, जब अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ युद्धविराम वार्ता में प्रगति के लिए दबाव डाल रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र और प्रमुख सहायता संगठनों ने गाजा में इजराइल के नए हमलों पर चिंता जताई है।

Share this:

Latest Updates