Kweta News : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के किला अब्दुल्ला में एफसी फोर्ट (किला अब्दुल्ला) के पास कल एक कार बम विस्फोट में कम से कम चार लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट किला अब्दुल्ला की पिछली दीवार से सटे जब्बार मार्केट के पास हुआ। पाकिस्तान के अखबार द नेशन की खबर के अनुसार, डिप्टी कमिश्नर रियाज खान ने बताया कि विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि शक्तिशाली विस्फोट में कई वाहन और दुकानें भी नष्ट हो गईं। आतंकवादी जाहिर तौर पर एफसी फोर्ट की दीवार को निशाना बनाना चाहते थे।
बलूचिस्तान में कार बम विस्फोट, चार की मौत

Share this:


