Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

13 साल पहले फुटबॉलर रोनाल्डो पर लगा था महिला से दुष्कर्म का आरोप, अब जाकर हुए आरोप से बरी

13 साल पहले फुटबॉलर रोनाल्डो पर लगा था महिला से दुष्कर्म का आरोप, अब जाकर हुए आरोप से बरी

लॉस वेगास, 12 जून (हि.स.)। पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टीयानो रोनाल्डो पर 13 साल पहले लगे महिला से दुष्कर्म के आरोप को अमेरिका के न्यायाधीश ने खारिज कर दिया। अमेरिकी मॉडल कैथरीन मेयोर्गा ने आरोप लगाया था कि रोनाल्डो ने 2009 में लास वेगास के एक नाइट क्लब में उसके साथ दुष्कर्म किया। रोनाल्डो पर अमेरिका में लंबे समय से दुष्कर्म का केस चला। सिविल जज ने 42 पन्नों का फैसला सुनाया। फैसले में रोनाल्डो को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है। फैसले में न्यायाधीश ने मेयोर्गा के वकीलों पर उचित मुकदमेबाजी की प्रक्रिया के दुरुपयोग और खुलेआम छल का आरोप लगाया है।

शुरू से ही आरोपों को खारिज कर रहे थे रोनाल्डो

क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने 2018 में जर्मनी की पत्रिका डेर स्पिगल में इस महिला की पहचान उजागर करने के बाद सफाई दी थी। रोनाल्डो ने ट्वीट कर कहा था- “मेरे ऊपर जो आरोप लगे हैं, उन्हें मैं सिरे से खारिज करता हूं। दुष्कर्म एक घिनौना अपराध है जो मेरी सभी मान्याताओं के खिलाफ है। मैं अपना नाम इस सब से बाहर चाहता हूं। मैं मीडिया को उन बातों का जवाब नहीं देना चाहता जो कुछ लोगों द्वारा मेरा नाम का दुरुपयोग कर अपने प्रचार प्रसार के लिए फैलाई जा रहीं हैं।” आपको बता दें कि कैथरीन ने दावा किया था कि रोनाल्डो ने लास वेगास के एक नाइट क्लब में 2009 में उसके साथ तब दुष्कर्म किया, जब वह इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड से स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड में आए थे।

Share this:

Latest Updates