Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अपने ही घर के बाथरूम में मिली इस फेमस फैशन डिजाइनर की डेड बॉडी, बॉलीवुड और हॉलीवुड की बड़ी हस्तियां… 

अपने ही घर के बाथरूम में मिली इस फेमस फैशन डिजाइनर की डेड बॉडी, बॉलीवुड और हॉलीवुड की बड़ी हस्तियां… 

Famous (नामी) फैशन डिजाइनर प्रत्यूषा गरिमेला की डेड बॉडी हैदराबाद में बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास के बाथरूम में मिली है। प्रत्यूषा बंजारा हिल्स में फैशन स्टूडियो चलाती थीं और टॉलीवुड, बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां उनकी क्लाइंट थीं। बंजारा हिल्स के सर्कल इंस्पेक्टर के अनुसार, Prathyusha Garimella बाथरूम में मिलीं। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेजा गया। 

आत्महत्या की आशंका

आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत आत्महत्या से हुई है। पुलिस ने Prathyusha Garimella के बेडरूम से एक कार्बन मोनोऑक्साइड सिलेंडर जब्त किया है। पुलिस ने संदिग्ध मौत से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यूषा ने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई अमेरिका में की थी और हैदराबाद में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2013 में अपने नाम से एक लेबल शुरू किया और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मीडिया रिपोर्ट्स में आशंका जताई गई है कि Prathyusha Garimella डिप्रेशन का शिकार थी और यही कारण हो सकता है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली।

Share this:

Latest Updates