Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Today’s weather forecast : दक्षिण – पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं ने डाला डेरा, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

Today’s weather forecast : दक्षिण – पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं ने डाला डेरा, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

India’s Weather update : मध्य भारत (Central India) के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र (Maharashtra)  के कुछ और हिस्सों और पूर्वी भारत से जल्द ही मानसून (cyclone) की वापसी के लिए स्थितियां अब अनुकूल हैं। वहीं एक चक्रवाती हवाओं (cyclonic circulation) का क्षेत्र पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर अभी भी बना हुआ है, जो यह समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसके अलावा कर्नाटक तट के पास पूर्वी- मध्य बंगाल की खाड़ी (way of Bengal) के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। स्काईमेट के अनुसार 18 अक्टूबर को उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है। इसके प्रभाव में, अगले 24 घंटों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है।

झारखंड – बिहार और बंगाल में हल्की बारिश

ओडिशा, छत्तीसगढ़ और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। झारखंड , बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश संभव है। झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान आकाश में हल्के बादल छाए रहेंगे।

तेलंगाना, कर्नाटक तमिलनाडु, महाराष्ट्र में भारी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के 18 अक्टूबर की रात से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की आशंका है। वातावरण में बनी नई परिस्थितियों के कारण अगले 24 घंटों के दौरान, तेलंगाना (Telangana) , कर्नाटक (Karnataka) , तमिलनाडु (Tamilnadu), रायलसीमा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र (south centeral Maharashtra), दक्षिण कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा देश का मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर पूर्व भारत और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हुई।

Share this:

Latest Updates