Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bihar के CM नीतीश की सुरक्षा में भारी चूक, छठ घाट का निरीक्षण करते समय जेपी सेतु के पिलर से टकराई बोट, फिर…

Bihar के CM नीतीश की सुरक्षा में भारी चूक, छठ घाट का निरीक्षण करते समय जेपी सेतु के पिलर से टकराई बोट, फिर…

Bihar News, CM Nitish Kumar, Security lapse : बिहार के चीफ मिनिस्टर (CM) नीतीश कुमार उस समय बाल-बाल बच गए, जब वह अपने सहयोगी मंत्री और अन्य पदाधिकारियों के साथ छठ घाट का निरीक्षण कर रहे थे। ANI के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, सीएम की बोट जेपी सेतु के एक पिलर से टकरा गई। जानकारी के मुताबिक, स्टीमर पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। पिलर से टकराने से स्टीमर को भी क्षति पहुंची है। स्टीमर में सवार सभी लोग अचानक हिल गए। सीएम और उनके साथ मौजूद सभी पदाधिकारी दूसरे स्टीमर से बाहर निकले। उनके साथ एक स्टीमर भी चल रही थी। बाहर निकलकर सड़क मार्ग से सीएम आवास लौटे।

बाढ़ के कारण छठ घाटों पर पूजा करना मुश्किल

छठ महापर्व के पहले गंगा नदी में बाढ़ आ जाने की वजह से घाटों पर छठ पूजा करना मुश्किल है। ऐसे में प्रशासन छठ पूजा के लिए विकल्प की तलाश कर रहा है। इसी के मद्देनजर सीएम नीतीश कुमार छठ घाटों का निरीक्षण करने के लिए निकले थे।

 मुख्यमंत्री ने दिए छठ व्रतियों की सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश

इस मामले में सीएम कार्यालय की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया है कि नीतीश कुमार ने  लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर घाटों का निरीक्षण किया। दानापुर के नासरीगंज से पटना सिटी के गायघाट तक स्ट्रीमर पर सवार होकर छठ घाटों का मुआयना किया। इस दौरान सीएम ने सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए और कहा कि हर हाल में छठ व्रतियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित किया जाए। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Share this:

Latest Updates