Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Today’s weather forecast : अनुकूल हुईं दक्षिण- पश्चिम मानसून वापसी की स्थितियां, लेकिन …

Today’s weather forecast : अनुकूल हुईं दक्षिण- पश्चिम मानसून वापसी की स्थितियां, लेकिन …

Weather update : अगले 24 घंटों में झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, आंतरिक महाराष्ट्र और आंतरिक ओडिशा के कुछ हिस्सों समेत पूरे पश्चिम बंगाल से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु केरल के तट के साथ पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अरब सागर के मध्य भाग के ऊपर बना हुआ है। यह औसत सील स्तर से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

झारखंड – ओडिशा मैं हल्की बारिश संभव

अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, दक्षिणपूर्व मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। ओडिशा, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा और मेघालय में हल्की बारिश हो सकती है।

18 अक्टूबर की रात तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच जाएगा।

स्काईमेट के अनुसार 18 अक्टूबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है। यह पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में चलते हुए 20 अक्टूबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनाएगा।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा देश के मौसम का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। तटीय ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। ओडिशा के उत्तरी तट, आंतरिक ओडिशा, झारखंड, कोंकण और गोवा और महाराष्ट्र में हल्की बारिश हुई।

Share this:

Latest Updates