Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Love story : अपने प्रेमी की दूसरी प्रेमिका से जलती थी, इसलिए तेजाब लेकर पहुंच गई उसके घर, लेकिन वह नहीं मिली तो उसके पिता पर ही उतार दिया गुस्सा

Love story : अपने प्रेमी की दूसरी प्रेमिका से जलती थी, इसलिए तेजाब लेकर पहुंच गई उसके घर, लेकिन वह नहीं मिली तो उसके पिता पर ही उतार दिया गुस्सा

Ludhiana Punjab crime news : प्रेमी एक और प्रेमिका दो। यह कहानी है पंजाब के लुधियाना की। एक महिला ने अपने प्रेमी की दूसरी प्रेमिका के पिता पर तेजाब फेंक दिया। महिला उक्त व्यक्ति की बेटी पर तेजाब डालने आई थी, पर जब वह नहीं मिली तो उसने आक्रोश में उसके पिता पर ही तेजाब डाल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह आटो में बैठकर भाग निकली। हालांकि बाद में दुकानदारों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ के दौरान पहले वह पुलिस से झूठ बोलती रही। लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने पुलिस को असली कहानी बता दी। इसके बाद पुलिस ने महिला पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान चंदा देवी के रूप में की गई है।

आरोपी महिला है शादीशुदा, वह दो बच्चों की मां है

पुलिस के अनुसार टीवी मैकेनिक जसवीर सिंह अपनी दुकान पर ही मौजूद थे। अपराहन लगभग तीन बजे चंदा देवी दुकान में घुसी और उन पर तेजाब फेंक दिया। इससे वह झुलस गए। तेजाब फेंकने वाली महिला वहां से आटो में बैठ फरार होने लगी तो रेड लाइट पर आटो रुक गया। इसके बाद दुकानदारों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में एडीसीपी-4 तुषार गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। महिला ने माना है कि वह जसवीर सिंह की बेटी पर तेजाब डालने आई थी, लेकिन वह नहीं मिली तो उसने उसके पिता जसवीर पर तेजाब डाल दिया है। महिला के अनुसार उसका प्रेमी पिछले कुछ दिनों से उससे बात नहीं कर रहा था और दूसरी युवती को ज्यादा इंपोर्टेंस दे रहा था। इसी बात से वह खफा थी। आरोपी महिला पहले से शादीशुदा है। वह एक बेटा और एक बेटी की मां है। 

Share this:

Latest Updates