Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रायगढ़ जिले में निजी बस-ट्रक की भीषण टक्कर में, 18 यात्री घायल

रायगढ़ जिले में निजी बस-ट्रक की भीषण टक्कर में, 18 यात्री घायल

Mumbai News: रायगढ़ जिले में स्थित खोपोली में मुंबई-पुणे हाइवे पर शनिवार को एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में 18 यात्री घायल हो गये। इनमें से 08 यात्रियों की हालत चिन्ताजनक बतायी जा रही है। सभी घायलों का कामोठे के एमजीएम अस्पताल में इलाज जारी है। मामले की गहन छानबीन खोपोली पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

मुंबई-पुणे हाइवे पर खोपोली में बोरघाट के पास की है घटना


पुलिस के अनुसार मुंबई-पुणे हाइवे पर खोपोली में बोरघाट के पास एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान बालूमामा कम्पनी की निजी बस के चालक का अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और चालक ने पहले से खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी। निजी बस में कुल 38 यात्री सवार थे। इनमें से 18 यात्री मामूली रूप से घायल हो गये। इनमें से 08 यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये। गम्भीर रूप से घायल यात्रियों में मनीषा भोसले, सुनीता तराल, बालाजी सूर्यवंशी, संकेत घरे, अभिजीत डिंडे, सरिता शिंदे, संदीप मोगे और सोनाक्षी कांबले शामिल हैं। इन सभी का इलाज जारी है।

Share this:

Latest Updates