Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राहुल ने धनबाद के बाघमारा में भी की चुनावी रैली, प्रधानमंत्री मोदी को घेरा

राहुल ने धनबाद के बाघमारा में भी की चुनावी रैली, प्रधानमंत्री मोदी को घेरा

Dhanbad News: झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। इसी बीच शनिवार को राहुल गांधी ने धनबाद के बाघमारा में एक चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह आपके नहीं हैं, वह उनके (अंबानी) हैं।
बाघमारा में चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि एक बार मैने देखा कि नरेन्द्र मोदी तार के पीछे खड़े कुछ गरीब बच्चों से झिझक कर मिल रहे थे। हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री किसानों, गरीबों, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के पास नहीं जाते हैं। वह कभी किसी गरीब के यहां शादी में नहीं गये, लेकिन अंबानी की शादी में चले गये। इससे साफ पता चलता है कि वह आपके नहीं है, वह उनके (अंबानी) हैं।

जीएसटी व्यवस्था गरीबों से पैसा लेनेवाला है,नरेन्द्र मोदी ने हर चीज पर जीएसटी जोड़ दिया है “


राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में करीब 50 प्रतिशत ओबीसी, 14 प्रतिशत दलित, 08 प्रतिशत दलित और 15 प्रतिशत अल्पसंख्यक हैं। लेकिन, देश की बड़ी-बड़ी कम्पनियों के मैनेजमेंट में आपको आदिवासी या दलित वर्ग का कोई भी व्यक्ति नहीं मिलेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज की सच्चाई यह है कि हिन्दुस्तान में युवा और महिलाएं दुखी हैं। मोदी जी सिर्फ बड़े-बड़े भाषण करते हैं, करते कुछ नहीं। उन्होंने जीएसटी व्यवस्था को गरीबों से पैसा लेनेवाला करार देते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी ने हर चीज पर जीएसटी जोड़ दिया है। टैक्स का पूरा ढांचा देश के गरीब लोगों से रुपये लेने का तरीका भर है। इस दौरान राहुल गांधी ने बाघमारा से कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो के पक्ष में वोट मांगे।

Share this:

Latest Updates