Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

1994 बैच की आइएएस अधिकारी नीलिमा केरकेट्टा बनीं जेपीएससी की पहली महिला अध्यक्ष

1994 बैच की आइएएस अधिकारी नीलिमा केरकेट्टा बनीं जेपीएससी की पहली महिला अध्यक्ष

JHARKHAND NEWS : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी मैरी नीलिमा केरकेट्टा को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस बाबत जरूरी कार्रवाई करने का आदेश कार्मिक विभाग को दिया है। इस पर कैबिनेट की भी स्वीकृति ली जाएगी। नीलिमा जेपीएससी की पहली महिला अध्यक्ष होंगी। रांची के कांटे निवासी मैरी नीलिमा केरकेट्टा महाराष्ट्र कैडर की 1994 बैच की आइएएस अफसर रही हैं। वह महाराष्ट्र सरकार में लोक स्वास्थ्य विभाग में प्रधान सचिव तथा महाराष्ट्र राज्य खादी ग्रामोद्योग मंडल में सीईओ आदि के पद पर कार्य कर चुकी हैं। 

5 साल तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहीं नीलिमा

पांच साल तक वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी थीं। झारखंड में प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए वह पर्यटन, कला संस्कृति, आपदा प्रबंधन, कल्याण, झारखंड शिक्षा परियोजना, निबंधन आदि विभागों में प्रमुख पदों पर रह चुकी हैं। नीलिमा के पिता स्व. आर केरकेट्टा जानेमाने कृषि वैज्ञानिक थे, जो बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति भई रह चुके हैं। नीलिमा भी कृषि स्नातक हैं। जेपीएससी में अध्यक्ष की नियुक्ति होने से अब लंबित परीक्षाएं शीघ्र हो सकेंगी। करीब दो माह से अध्यक्ष के पद रिक्त होने के कारण परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो पा रहा था। वहीं, सहायक अभियंताओं की नियुक्ति को लेकर हुई परीक्षा का परिणाम जारी नहीं हो पा रहा था। जुलाई में स्व. अमिताभ चौधरी के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली चल रहा था। 

Share this:

Latest Updates