Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रेम में बाधा बन रहे भाई को बहन ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला, ढाई महीने बाद मोबाइल ने खोला राज

प्रेम में बाधा बन रहे भाई को बहन ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला, ढाई महीने बाद मोबाइल ने खोला राज

RANCHI RAMGARH JHARKHAND NEWS : झारखंड के रामगढ़ जिले से बड़ी वारदात की खबर है। यहां बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 21 वर्षीय भाई की हत्या कर दी है। हत्या के बाद बहन ने अपने भाई का शव घर में ही दफना दिया। युवती ने यह कलंकित काम मुस्लिम युवक के प्रेमजाल में फंसकर किया। युवती के भाई रोहित को इस प्रेस प्रसंग की जानकारी थी। वह इसका कड़ा विरोध किया करता था। इससे नाराज होकर बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। भाई रोहित के मोबाइल लोकेशन को खंगालती पुलिस जब शनिवार को बहन चंचल तक पहुंची और उसपर दबाव डाला तो उसने सच बता दिया। इस तरह घटना के लगभग ढाई महीने बाद इस हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने इस मामले में जहां चंचल को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पुलिस ने युवती के प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है। 

30 जून से लापता था रोहित कुमार

बताया गया कि बरतुआ गांव निवासी नरेश महतो का पुत्र रोहित कुमार 30 जून से लापता था। नरेश के अनुसार रोहित 24 जून को अपने ममेरे भाई दिलीप महतो के चुटिया (रांची)  स्थित घर में रहने गया था। 30 जून को बड़ी बेटी चंचल कुमारी ने रोहित को फोन कर पतरातू आने को कहा। इसके बाद चंचल ने रोहित को रांची के चांदनी चौक बस स्टैंड से पतरातू ले गई, जहां उसने प्रेमी के साथ मिलकर रोहित की हत्या कर दी। इसके बाद रोहित के शव को घर में ही दफना दिया। शनिवार को चुटिया थाना की पुलिस पतरातू थाना पहुंचकर युवती चंचल को बुलाकर पूछताछ की तो इस राज से पर्दा हटा। इसके बाद उन्हें भी जानकारी मिली कि चंचल ने रोहित की हत्या करने के बाद उसे सरकारी आवास में ही दफन कर दिया है। इधर, पतरातू थाना के प्रभारी गौतम कुमार ने बताया वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को निकाला जाएगा। शव दफन करने के बाद आरोपितों ने जमीन को प्लास्टर कर दिया है ताकि किसी को शक नहीं हो।

Share this:

Latest Updates