Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिना चालान बालू का परिवहन करते 2 हाइवा जब्त, बलियापुर व सरायढेला थाना में एफआईआर दर्ज

बिना चालान बालू का परिवहन करते 2 हाइवा जब्त, बलियापुर व सरायढेला थाना में एफआईआर दर्ज

Dhanbad News : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने बीती रात बलियापुरसरायढेला थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 2 हाइवा जब्त किया है।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए खान निरीक्षक  बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने बताया कि बीती रात 1:10 बजे से 3:00 बजे तक उनके नेतृत्व में बसंत उरांव,  विजय करमाली,  सुमित प्रसाद एवं आवंटित सशस्त्र पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से खनिजों के अवैध खनन, परिवहन के विरूद्ध जांच अभियान चलाया।

जांच के क्रम में बलियापुर थाना अंतर्गत हाइवा संख्या जेएच 10 सी.यू. 9341 को एवं सरायढेला थाना अंतर्गत हाइवा संख्या जेएच 10 बी.एल. 1282 को बिना परिवहन चालान के बालू का परिवहन करते हुए जब्त किया। दोनों हाइवा को संबंधित थाना को सुपुर्द कर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share this:

Latest Updates