Ranchi news : ऑपरेशन सिंदूर के तहत आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के दो हजार से अधिक छात्रों ने देशभक्ति और देश की सेना की अदम्य वीरता को चित्रकला के माध्यम से अपनी भावनाओं को अभिव्यक्ति दी थी। उन बच्चों में से बीस सर्वश्रेष्ठ का चयन किया गया था जिन्हें झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार , रक्षामंत्री श्री संजय सेठ, और सैन्य अधिकारी (सी डी एस ) श्री अनिल चौहान के हाथों सम्मान दिया गया। बच्चों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार झा ने कहा कि केवल लिखकर या बोलकर ही भावनाओं को व्यक्त नहीं किया जाता। चित्रकारिता भी एक सशक्त माध्यम है। तुलिकाओं और रंगों के सहारे भावनाओं की अभिव्यक्ति का प्रभाव अधिक होता है। बिना भाषा के भी चित्र हृदय में गहरी छाप छोड़ते हैं। हमारे छात्रों में देश की शक्ति, सौंदर्य, एकता, संस्कृति आदि का बोध होना चाहिए। बच्चों की इस सफलता पर उन्होंने कला शिक्षक कृष्णा प्रसाद और मेघा केसरी की सराहना की।




