Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

23वीं झारखंड राज्य और अंतर जिला टेबल टेनिस शुरू

23वीं झारखंड राज्य और अंतर जिला टेबल टेनिस शुरू

टीम चैंपियनशिप में पुरुष में रांची, महिला में पूर्वी सिंहभूम एवं  यूथ अन्डर- 17 बालक वर्ग में गढ़वा बने चैंपियन

Dhanbad news, Dhanbad sports: कोयला नगर धनबाद में चल रहे 23 वीं झारखंड राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्धाटन मुख्य अतिथि मुख्य सतर्कता अधिकारी अमन राज, विशिष्ट अतिथि डी आई जी (सी आई एस एफ) विनय काजला, झारखंड टेबल टेनिस संघ के सचिव समर जीत सिंह, उपाध्यक्ष, सैबल गुप्ता, धनबाद जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव सह  झारखंड टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष साकेत सिन्हा, झारखंड टेबल टेनिस संघ के सह सचिव सुदिप्ता मुखर्जी, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, सदस्य कमलेश कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

12 जिलों के कुल 180 खिलाड़ी भाग ले रहे

प्रतियोगिता में 12 जिलों के कुल 180 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं|प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए टीम चैंपियनशिप के फाइनल में अंडर-17 बालक वर्ग में गढ़वा नें पूर्वी सिंहभूम को 3-2 से, एवं पूर्वी सिंहभूम नें रांची को 3-1 से,पुरुष वर्ग के फाइनल में  रांची नें पूर्वी सिंहभूम को 3-0 से महिला वर्ग में पूर्वी सिंहभूम  धनबाद को 3-0 से  हराकर चैंपियन बने | वहीं यूथ अन्डर -17 बालक वर्ग में रांची एवं गिरिडीह , पुरुष वर्ग में गढ़वा एवं हजारीबाग एवं महिला  वर्ग में रांची एवं गढ़वा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में मुख्य रेफरी की भूमिका किरण बिहारी शुक्ला, सहायक रेफरी संदीप साहा, अंपायर, अंजली रानी, एल एन मित्रा, रविंद्र कुमार, गोकुल कुमार, अतानु गुप्ता, श्वाती कुमारी, वैभव शर्मा, सि के सिंह, एवं आशीष बनर्जी ने निभाई। प्रतियोगिता का समापन दिनांक 29 नवबर को होगा। मौके पर धनबाद जिला टेबल टेनिस संघ के कोषाध्यक्ष अजय कुमार महाजन, संजीव सागर, विनोद कुमार सिन्हा, चिराग महाजन, कृपा शंकर, विभिन्न जिलों से आए कोच मैनेजर एवं खिलाड़ी मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सादाब अहमद नें किया।

b67a6233 20a5 4a26 981e af31fd3da318 1

Share this:

Latest Updates