Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप को लेकर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान, कोच और उपकप्तान में दिखा उत्साह, मुकाबले आज से

झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप को लेकर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान, कोच और उपकप्तान में दिखा उत्साह, मुकाबले आज से

Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand Asian women hockey championship: रांची के मोरहाबादी स्थित मरंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित होनेवाले झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्राफी-2023 को लेकर गुरुवार को भारतीय टीम की कप्तान, उपकप्तान और कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सविता और कोच ने प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर मीडिया से जानकारी साझा की। 

अपने खेल से सभी को करेंगे प्रभावित : सविता

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने कहा कि हम काफी दिनों के बाद भारत में बड़ा टूर्नामेंट खेलने जा रहे हैं। इसे लेकर हमारी टीम काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि हम अपने खेल से सभी को प्रभावित करेंगे।

हमारा खेल पर फोकस, हर मैच महत्त्वपूर्ण : कप्तान 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने कहा कि हमारी तैयारी अच्छी चल रही है। हमारे लिए हर मैच महत्त्वपूर्ण और हमारा मैच दर मैच टीम की रणनीति के अनुसार प्रदर्शन करने का प्रयास रहेगा। 

IMG 20231026 WA0016

झारखंड में टूर्नामेंट का आयोजन हमारे लिए बड़ी बात   

नेशनल गेम्स के दौरान रांची में हॉकी प्रेमियों के मिले समर्थन को याद कर कप्तान काफी खुश नजर आयीं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में हॉकी को सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह बड़ी बात है कि झारखंड में टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

टूर्नामेंट की तैयारी, स्वागत और मौसम से कोच प्रभावित

भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच ने कहा कि हम हर मैच से कुछ न कुछ सीखते हैं। पिछली प्रतियोगिता से भी हमने काफी कुछ सीखा है और इंडिया के लिए इंडिया में खेलना अद्भुत क्षण होता है। उन्होंने कहा कि वह टूर्नामेंट को लेकर तैयारी मौसम और स्वागत से काफी प्रभावित है।  

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान ने कहा कि हम टूर्नामेंट के दौरान अपने प्रदर्शन पर फोकस करेंगे। हम किसी भी टीम को कम नहीं आंक सकते।

Share this:

Latest Updates