Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

₹999 में 4जी मोबाइल, यकीन नहीं होता, मगर Jio ने इसे कर दिया लांच, बनिया ग्राहक और उठाइए ये लाभ

₹999 में 4जी मोबाइल, यकीन नहीं होता, मगर Jio ने इसे कर दिया लांच, बनिया ग्राहक और उठाइए ये लाभ

For Customers Esse, Take Benefit, Reliance Jio’s Jio Bharat V2 Mobile Phone : भारत में मोबाइल की दुनिया में बड़ा धमाका। रिलायंस जियो ने 4जी मोबाइल फोन जियो भारत V2 को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसका दाम 999 रुपये रखा है। रिलायंस जियो देश की अकेली कंपनी है, जो 2जी या 3 जी नहीं बल्कि 4जी और 5जी नेटवर्क ही ऑपरेट करती है। रिलायंस जियो का कहना है कि वह अपने इस मोबाइल फोन के सहारे 10 करोड़ से अधिक ग्राहक जोड़ने में सक्षम हो सकेगी।

कंपनी का दावा, यह सबसे सस्ता

कंपनी का दावा है कि इंटरनेट पर काम करने वाले जितने भी मोबाइल फोन बाजार में उपलब्ध हैं, उनमें जियो भारत V2 सबसे सस्ता है। वहीं ‘जियो भारत V2’ का मासिक प्लान भी सबसे सस्ता रखा गया है। ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के लिए 123 रु चुकाने होंगे। कंपनी जियो भारत V2 के साथ 14 जीबी का 4जी डेटा भी देगी। यानी ग्राहकों को रोज आधा जीबी डाटा प्रति दिन मिलेगा।

सालाना प्लान भी जारी

इसके अलावा रिलायंस जियो ने जियो भारत V2 के लिए वार्षिक प्लान भी जारी किया है। इस फोन को खरीदने वाले ग्राहक को 1234 रुपये का वार्षिक प्लान भी खरीद सकते हैं। 2जी ग्राहकों के लिए पहले कंपनी 2018 में जियोफोन लेकर आई थी। आज जियोफोन के 13 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। कंपनी को जियो भारत V2 मोबाइल फोन से भी ऐसी ही उम्मीद है। कंपनी ने 7 जुलाई 2023 से जियो भारत V2 के बीटा ट्रायल शुरू करने की घोषणा की है।

वजन मात्र 71 ग्राम

इस मोबाइल फोन को पूरी तरह से भारत में बनाया गया है। इसका वजन 71 ग्राम है। इस जियो भारत V2 के माध्यम से 4जी सेवा का आनंद उठाया जा सकता है। इसमें एचडी वॉयस कॉलिंग, एफएम रेडियो, 128 जीबी का एसडी मेमरी कार्ड सपोर्ट जैसे फीचर हैं। मोबाइल में 4.5 सेंमी. की टीएफटी स्क्रीन, 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा, 1000 mAh की बैटरी के अलावा 3.5 mm का हेडफोन जैक, पावरफुल लाउडस्पीकर और टार्च मिलती है।

22 भारतीय भाषाओं में करेगा काम

जियो भारत V2 मोबाइल फोन लेने वाले जियो सिनेमा के सब्सक्रिप्शन के साथ जियो-सावन के 8 करोड़ गानों का एक्सेस भी पा सकेंगे। ग्राहक जियो-पे के जरिए यूपीआई पर लेनदेन भी कर सकेंगे। भारत की कोई भी प्रमुख भाषा बोलने वाला ग्राहक ‘जियो भारत V2’ में आपकी भाषा में काम कर सकेगा। यह मोबाइल 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है।

Share this:

Latest Updates