Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अफ्रीकी देश कांगो में मंकीपॉक्स से 58 लोगों की मौत,1,284 संदिग्ध मरीज सामने आए

अफ्रीकी देश कांगो में मंकीपॉक्स से 58 लोगों की मौत,1,284 संदिग्ध मरीज सामने आए

अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में मंकीपॉक्स के 1,284 संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। साथ ही इस बीमारी से 58 लोगों की मौत हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यह जानकारी दी। कांगो स्थित डब्ल्यूएचओ कार्यालय ने ट्वीट में लिखा- ‘कांगो के संकुरू, त्शोपो, इक्वेटूर और त्शुपा आदि प्रांतों में भी 913 मरीजों की सूचना मिली है। यह देशभर कुल मरीजों का लगभग 75 प्रतिशत है।’

यूरोप के 8 देशों में हो चुकी है पुष्टि

इस बीच डब्ल्यूएचओ यूरोप के क्षेत्रीय निदेशक डॉ हंस हेनरी क्लूज ने कहा है कि यूरोप के आठ देशों ने पहले ही मंकीपॉक्स के मरीजों की पुष्टि की है। संगठन को शुक्रवार को मंकीपॉक्स के 37 पुष्ट मामलों के बारे में सूचित किया गया। अन्य 71 संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है।

मंकीपॉक्स पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने से बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंकीपॉक्स के कुछ मरीज ब्रिटेन, पुर्तगाल, स्पेन, स्वीडन और अमेरिका में मिले हैं। उल्लेखनीय है कि मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज के बेहद निकट संपर्क में आने पर ही संक्रमण का खतरा रहता है। इसमें मरीज को बहुत हल्का बुखार आता है और अधिकतर लोग कुछ ही हफ्तों में ठीक भी हो जाते हैं। बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द, शरीर में सूजन, थकान और फफोले पड़ जाना इसके कुछ प्रमुख लक्षण हैं।

Share this:

Latest Updates