Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सच से पीछे नहीं हटा तो 26 साल के इस युवा पत्रकार को बदमाशों ने गोली मार…

सच से पीछे नहीं हटा तो 26 साल के इस युवा पत्रकार को बदमाशों ने गोली मार…

Bihar (बिहार) के बेगूसराय जिले में वेब पोर्टल पत्रकार सुभाष कुमार (26 वर्ष) को बदमाशों ने सिर्फ इसलिए गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वह सच लिखने से पीछे नहीं हटा। घटना परिहारा ओपी क्षेत्र के सांखू गांव की है। बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है। गोली लगने के बाद इलाज के लिए सुभाष कुमार को पीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने सिर में मारी गोली

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बहुआरा पंचायत के वार्ड संख्या एक के सांखू गांव निवासी सुभाष कुमार शुक्रवार की देर शाम अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक शादी समारोह में पिता और चाचा के साथ भोज खाकर वापस लौट रहा था। सांखू चौक के समीप सुभाष के पिता और चाचा के साथ अन्य लोग आगे बढ़ गए। इस बीच पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घायल सुभाष को अस्पताल लाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर तरह तरह की बात कही जा रही है। हत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

पुलिस बोली, घटना के कारणों का लगाया जा रहा पता

मामले में परिहारा ओपी अध्यक्ष सीपी महतो ने बताया कि गोली लगने की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस द्वारा उसे फौरन उठाकर अस्पताल लाया गया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक शादी समारोह के दौरान महिलाएं डांस कर रही थी। इस बीच कुछ लड़के भी उस भीड़ में डांस कर रहे थे, जिसका सुभाष और उसके अन्य साथियों के द्वारा विरोध किया गया। उसी प्रतिशोध में इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।

दैनिक समाचार पत्र में भी कर चुका था काम

हालांकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि पत्रकारिता के माध्यम से सुभाष द्वारा लगातार बालू माफिया के खिलाफ खबर चलाई जा रही थी, जिसके विरोध में इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। कुछ लोग पंचायत चुनाव से भी इस घटना को जोड़कर देख रहे हैं। अंतिम समाचार मिलने तक शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी। सुभाष कुमार हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में भी काम कर चुका है। पिछले कुछ दिनों से वेब पोर्टल में काम कर रहा था।

Share this:

Latest Updates