Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद में 780 किलो मिलावटी पनीर सहित खोवा, पेड़ा व लड्डू जब्त

धनबाद में 780 किलो मिलावटी पनीर सहित खोवा, पेड़ा व लड्डू जब्त

▪︎ बिहार से आने बसों से जब्त की गयी सामग्री में स्टार्च की मौजूदगी
Dhanbad News: धनबाद में बिहार से आने वाले बसों से मिलावटी पनीर सहित खोवा, पेड़ा व लड्डू जब्त किए I जिसकी मात्रा लगभग 780 किलो बतायी गयी I

सूचना के मुताबिक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर मंगलवार 4:00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा, डीएसपी मुख्यालय के सहयोग से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने बिहार से धनबाद आनेवालीं बसों में श्रमिक चौक से पूजा टॉकीज के बीच छापामारी की। सभी सामग्रियों की जांच में स्टार्च की मौजूदगी पायी गयी है।

छापामारी के दौरान बिहार से धनबाद आनेवालीं विभिन्न बसों की जांच की गयी। इनमें बुंदेला बस से 780 किलो मिलावटी पनीर, 80 किलो खोवा, 25 किलो पेड़ा एवं 25 किलो लड्डू जब्त किये गये।
उपायुक्त ने बताया कि झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने सख्त निर्देश दिये हैं कि आगामी त्योहारों को लेकर सघन छापामारी अभियान चलाया जाये। इसी संदर्भ में मंगलवाक को तड़के जांच अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी पिछले दो दिनों से इन बसों की रेकी कर रहे थे। इस दौरान पाया गया कि इन बसों में भारी मात्रा में पनीर एवं अन्य खाद्य सामग्री उतारी जाती है।
जब्त पनीर, खोवा, पेड़ा एवं लड्डू की खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्पॉट पर जांच की। जांच में सभी सामग्रियों में स्टार्च की मौजूदगी पायी गयी है।
सभी मिलावाटी सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है एवं सभी सामग्री का नमूना लेकर रासायनिक जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम, रांची भेजा जा रहा है। वहीं, बुन्देला बस के मालिक पर भी कार्रवाई की जायेगी।
उपायुक्त ने कहा कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य समाग्री में मिलावट के विरुद्ध छापामारी अभियान जारी रहेगा।

Share this:

Latest Updates