Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सरकारी नौकरी का खुला द्वार : डिफेंस मिनिस्ट्री में 876 पदों पर होगी बहाली, बंपर सैलरी, इस तारीख तक करें Apply

सरकारी नौकरी का खुला द्वार : डिफेंस मिनिस्ट्री में 876 पदों पर होगी बहाली, बंपर सैलरी, इस तारीख तक करें Apply

Defence Ministry BRO Recruitment : बेरोजगारों के लिए सरकारी नौकरी का खुला द्वार बेहतर अपॉर्चुनिटी का उठाएं लाभ। रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) के तहत आने वाले सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स ने 876 पदों पर भर्ती निकाली है। ये वैकेंसी स्टोर कीपर टेक्निकल और मल्टी स्किल्ड वर्कर के पदों पर निकाली गई हैं। स्टोर कीपर टेक्निकल के कुल 377 पद हैं जिसमें 157 अनारक्षित हैं। एससी के लिए 53 एसटी के लिए 26, ओबीसी के लिए 103 व ईडब्ल्यूएस के लिए 38 पद आरक्षित हैं। मल्टी स्किल्ड वर्कर (ड्राइवर इंजन स्टेटिक) के पद पर 499 वैकेंसी हैं। इनमें 167 पद अनारक्षित हैं। एससी के 90, एसटी के 50, ओबीसी के 177 व ईडब्ल्यूएस के 18 पद आरक्षित हैं। सेवाओं के स्वरूप के चलते यह पद दिव्यांग वर्ग के लिए नहीं हैं।

28 मई से 3 जून 2022 तक का देखें रोजगार समाचार

इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन रोजगार समाचार (28 मई से 3 जून) में प्रकाशित कर दिया गया है। योग्यता व आवेदन संबंधी अधिक जानकारी bro.gov.in पर जाकर देखी जा सकती है।

Share this:

Latest Updates