Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

युवती के चेहरे पर हानिकारक तरल पदार्थ फेंक युवक फरार, मामला दर्ज

युवती के चेहरे पर हानिकारक तरल पदार्थ फेंक युवक फरार, मामला दर्ज

Ranchi News: जिले के रातु थानान्तर्गत चाना कोवे की रहनेवाली सोनाली राय नामक युवती के चेहरे पर एक युवक ने कोई तरल पदार्थ फेंक दिया। इस कारण उसकी आंख में जलन होने लगी। घटना अपराह्न 12:30 बजे की है, जब वह स्नान कर अपने घर के आंगन में निकली थी। अचानक एक युवक उसके करीब आया और लिमका की बोतल सोनाली के चेहरे पर फेंक दी, जिसमें कुछ तरल पदार्थ था। घटना को अंजाम देकर युवक फरार हो गया। सोनाली की मां ने उसे कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल डंगराटोली ले जाकर इलाज कराया। सोनाली की शादी तय हो चुकी है। उसने बताया कि जिस लड़के से उसकी शादा तय हुई है, उसे और उस लड़के को लगातार धमकाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में सोनाली राय ने रातु थाने में मामला दर्ज कराया है।

Share this:

Latest Updates