Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

9वीं धनबाद जिला योगासन स्पोर्ट्स आरंभ

9वीं धनबाद जिला योगासन स्पोर्ट्स आरंभ

Dhanbad news : आज शनिवार को धनबाद जिला योग संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 का आयोजन क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के सभागार में आरंभ हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महर्षि विद्यापीठ धनबाद के निदेशक संजीव घोष एवं क्रेडो वर्ल्ड स्कूल की प्राचार्य शर्मिला सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया । इसमें बच्चों द्वारा योगासन के एक से बढ़कर एक आसान प्रस्तुत किए गए । इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजीव घोष ने कहा कि योग में हमारा भारत योग गुरु था, है और रहेगा एवं शर्मिला सिंहा ने कहा कि योग के बिना शांति संभव नहीं है। इस प्रतियोगिता में कुल 24 स्कूल एवं क्लब के 562 खिलाड़ियों ने भाग लिया है।

इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से कुसुम महतो, कौशल कुमार सिंह, राहुल आनंद, आलोक कुमार ,अरविंद कुमार ,प्रकाश महतो, अंजली कुमारी ,मोनू कुमार ,पिंटू कुमार ,अभिमन्यु कुमार आदि संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों की अहम योगदान रहा। निर्णायक की भूमिका में कविता कुमारी साह, श्वेता आर्य, आरती सिंह, अंजली कुमारी, ब्यूटी कुमारी का मुख्य योगदान दे रहे हैं ।इस प्रतियोगिता में प्रथम से तृतीय स्थान आने वाले खिलाड़ी पूर्वी सिंहभूम में आयोजित राज्य प्रतियोगिता में भाग लेंगे इसकी जानकारी संघ के महासचिव कुसुम महतो ने दी

Share this:

Latest Updates