Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में धनबाद के सुजल रक्षित अंडर 17 सिंगल में उपविजेता व डबल्स में विजेता बने

स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में धनबाद के सुजल रक्षित अंडर 17 सिंगल में उपविजेता व डबल्स में विजेता बने

Dhanbad news : धनबाद जिला बैडमिंटन एसोसिएशन से निबंधित  बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ी सुजल रक्षित एवं पीहू सिंह ने गिरिडीह में दिनांक  24 से 26 जुलाई तक तीन दिवसीय योनेक्स सनराइज़ झारखंड स्टेट  बैडमिंटन चैम्पियनशिप कम राष्ट्रीय सेलेक्शन ट्राइल में सुजल रक्षित ने अंडर 17 सिंगल में उपविजेता एवं डबल्स में जमशेदपुर के सूरज प्रताप सिंह के जोड़ी विजेता रही ।पीहू सिंह और जमशेदपुर की कनिष्का रे की जोड़ी अंडर 17 गर्ल्स डबल्स में भी उपविजेता रही ।

एसोसिएशन के बैडमिंटन कोच संदीप दे ने बताया  कि  अकादमी के सुजल रक्षित का चयन 24 से 26 जुलाई  को गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में आयोजित झारखंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप सेलेक्शन ट्राइल में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया ।जिसमें सुजल रक्षित अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए 22 से 27 सितंबर  में होने वाली योनेक्स -सनराइज़  राष्ट्रीय सब जूनियर  बैडमिंटन चैम्पियनशिप पंचकुला, हरियाणा में भाग लेंगे ।

धनबाद के दो खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के लिये जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक बीएसपी राय, सचिव सम्राट चौधरी, सह सचिव विजय कुमार ,सीनियर उपाध्यक्ष एन.के.सिंह , राकेश तिवारी , सतीश कुमार ,उपाध्यक्ष संचमान तमंग ,राजेश झा , रियाज़ ख़ान , शान्तनु चौधरी , कोषाध्यक्ष  दीपांकर बनर्जी , दिनेश मंडल ,शिव शक्ति लाला ,मोहम्मद सोहराब, परिमल सिंह , धीरज सिंह अरित्र दास आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Share this:

Latest Updates