Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार के मोतिहारी में आभूषण व्यवसायी से 22 लाख की लूट, ताबड़तोड़ छापेमारी

बिहार के मोतिहारी में आभूषण व्यवसायी से 22 लाख की लूट, ताबड़तोड़ छापेमारी

Motihari news : बिहार के मोतिहारी में पुलिस चौकसी को धत्ता बताते हुए मुफस्सिल थानाक्षेत्र के मोतिहारी-मुजफ्फरपुर मार्ग में स्थित बैरिया देवी मंदिर से करीब एक सौ मीटर आगे बदमाशों ने बाइक सवार आभूषण व्यवसायी को ओवरटेक कर 22 लाख रुपये शनिवार की सुबह लूट लिए। बदमाश तीन की संख्या में एक ही बाइक पर सवार थे। बदमाशों ने पिस्टल व चाकू का भय दिखाकर 22 लाख नकदी के अलावा दो सेलफोन भी लूट लिए। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस व सदर-टू  के पुलिस उपाधीक्षक जितेश कुमार पांडे घटनास्थल पर पहुंचे। व्यवसायी व उनके मुंशी से भी पूछताछ की। दोनों से मिली जानकारी के बाद पुलिस की टीम अपराधियों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। आसपास के सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है।

 मिस्काट मोहल्ला निवासी आभूषण व्यवसायी मुन्ना कुमार ने पुलिस को आवेदन दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि शनिवार की सुबह चार बजे वो अपनी बाइक से कर्मचारी चेतन कुमार के साथ मुजफ्फरपुर आभूषण खरीदने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर घेर लिया। बाइक में ठोकर मारकर गिरा दिया। फिर सड़क किनारे झाड़ी में ले जाकर लूटपाट की। धमकाया कि शोरगुल करोगे तो हत्या कर देंगे। सभी के हाथों में हथियार थे। बदमाशों ने चाकू व पिस्तौल के बल पर कमर में रखे 12 लाख व उनके कर्मी के पास से दस लाख नकदी के अलावे दोनों के सेलफोन भी लूट लिए।

Share this:

Latest Updates