Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री आवास पर हुई शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा

प्रधानमंत्री आवास पर हुई शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा

वायुसेना ने कहा : ‘आपरेशन सिन्दूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जायेगी ब्रीफिंग

New Delhi news : भारत और पाकिस्तान के बीच भले संघर्ष विराम की घोषणा हो गयी हो, लेकिन भारतीय वायुसेना ने रविवार दोपहर सशस्त्र बलों का ‘आॅपरेशन सिन्दूर‘ अभी भी जारी होने का एलान किया है। संदर्भ को लेकर रविवार की ही सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता आयोजित इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे।  इसी बीच भारतीय वायुसेना ने एक बयान में कहा कि चूंकि ‘आॅपरेशन सिन्दूर’ अभी भी जारी है, इसलिए समय रहते विस्तृत ब्रीफिंग की जायेगी। वायुसेना ने सभी से अटकलों और असत्यापित सूचनाओं के प्रसार से बचने का आग्रह भी किया है। वायुसेना ने कहा कि ‘आॅपरेशन सिन्दूर‘ में अपने सौंपे गये कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। आॅपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझ कर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किये गये। उधर, संघर्ष विराम की घोषणा होने के बाद भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) के बीच 12 मई को वार्ता होनी है, जिसमें लिखित तौर पर समझौता होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के साथ शीर्ष बैठक में इसी के सम्बन्ध में चर्चा हुई है।

संघर्ष विराम के बाद सीमावर्ती राज्यों में स्थिति सामान्य दिख रही है। श्रीनगर, बारामूला, उरी, पुंछ में भी रातभर ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की कोई खबर नहीं मिली है। राजस्थान के बाड़मेर में भी स्थिति सामान्य दिख रही है। पंजाब के पठानकोट में स्थिति सामान्य दिखाई दी। अमृतसर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की थी, लेकिन रेड अलर्ट खत्म होने के बाद गतिविधियां सामान्य हो गयी हैं।

Share this:

Latest Updates