Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Faridabad : नगर में एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। यह पीड़ित दिल्ली स्थित एक मॉल में सिक्योरिटी गार्ड है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेट करउसके परिवार के सभी सदस्यों के भी सैम्पल लिये गये हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वेरिएंट की जांच अभी जारी है।
फरीदाबाद के सेहतपुर गांव का 28 वर्षीय युवक एक निजी कम्पनी के जरिये दिल्ली स्थित एक मॉल में सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करता है। पिछले कुछ दिनों से उसे बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी थी। इसके चलते उसे डॉक्टरी जांच के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां कोरोना की जांच के लिए उसका सैम्पल लिया गया, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इसके बाद फरीदाबाद के स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित युवक को होम आइसोलेशन में रखा है। उसकी सेहत पर नजर रखने के लिए एक स्वास्थ्य टीम नियुक्त की गयी है, जो दिन में दो बार फोन पर सम्पर्क कर युवक की स्थिति का जायजा ले रही है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलते ही सफदरजंग अस्पताल प्रबंधन ने इसे आईएचआईबी पोर्टल पर अपलोड कर दिया। साथ ही, फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी।

Share this:

Latest Updates