Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राहुल गांधी ने दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों से किया संवाद

राहुल गांधी ने दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों से किया संवाद

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों से संवाद किया। इस दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के अध्यक्ष रोनक खत्री भी मौजूद रहे।

दिल्ली कांग्रेस ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, राहुल गांधी ने डॉ. भीम राव अम्बेदकर के विचार ”शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो” को याद दिलाते हुए छात्रों को न्यायसंगत और समावेशी शैक्षणिक व्यवस्था के निर्माण की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया। छात्रों ने संवाद के दौरान जातीय भेदभाव, प्रशासनिक पदों पर वंचित वर्गों की कमी, बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में प्रतिनिधित्व की कमी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दे उनके संज्ञान में लाये।

डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री ने ‘एक्स’ पोस्ट में बताया कि गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में राहुल गांधी ने छात्रों के साथ संवाद किया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों और विभागों के छात्रों ने भाग लिया। संवाद के दौरान राहुल गांधी ने छात्र समुदाय के साथ गहन बातचीत की, उनकी चिन्न्ताओं को सुना और शैक्षणिक क्षेत्रों में लोकतांत्रिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व के महत्त्व पर प्रकाश डाला।

रौनक खत्री कहा कि डूसू सभी छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ने, इस प्रतिष्ठित संस्थान के प्रत्येक छात्र के लिए समान प्रतिनिधित्व, शैक्षणिक न्याय और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share this:

Latest Updates