Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रथम लोकोमोटिव इंजन देश को समर्पित,27 हजार करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

प्रथम लोकोमोटिव इंजन देश   को समर्पित,27 हजार करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

Dahod / Gujrat News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दाहोद में आयोजित एक कार्यक्रम में रिमोट के जरिये रेलवे विभाग, जलापूर्ति विभाग, सड़क एवं भवन विभाग, शहरी विकास एवं शहरी गृह निर्माण विभाग की 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने दाहोद में 9000 एचपी का प्रथम लोकोमोटिव इंजन देश को समर्पित किया। उन्होंने 21405 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप-रोलिंग स्टॉक वर्कशोप का लोकार्पण करने के साथ आणंद-गोधरा, मेहसाणा-पालनपुर, राजकोट-हडमतिया रेलवे लाइन के डबलिंग कार्य, साबरमती-दाहोद 107 किलोमीटर रेलवे लाइन इलेक्ट्रिफिकेशन तथा कलोल-कडी-कटोसण रेलवे लाइन गेज परिवर्तन के 2287 करोड़ रुपये के कार्यों सहित रेलवे के कुल 23692 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने साबरमती-वेरावल वंदे भारत ट्रेन और वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

Share this:

Latest Updates