Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

टीएसपीसी के दो सक्रिय सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

टीएसपीसी के दो सक्रिय सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

Ranchi News: बुढ़मू थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के दो सक्रिय सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में हजारीबाग निवासी सुमित लहरी और बुढ़मू निवासी मनु सिंह उर्फ अभिमन्यू कुमार सिंह शामिल है। इनके पास से एक पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस , एक चिड़िया मारनेवाला हथियार, टीएसपीसी का तीन पर्चा और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने सोमवार को प्रेस वर्ता में बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य सुमित लहरी बुढ़मू और बड़कागांव थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में छूप कर अपने पैर का इलाज करा रहा है। सूचना के आधार पर खलारी पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुढ़मू और बड़कागांव थाने के सीमावर्ती गांव बिंजा से सुमित लहरी को टीएसपीसी का पर्चा के साथ घायल अवस्था में (दाहिने पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ) पकड़ा। सुमित लहरी की निशानदेही पर मनु सिंह उर्फ अभिमन्यु को एक पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस और चिड़िया मारनेवाले एक हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी ने बताया कि सुमित लहरी वर्ष 2024 में जेल गया था। जेल से बाहर निकल कर टीएसपीसी के एरिया कमाण्डर दिवाकर गंझू के साथ पार्टी में शामिल होकर उग्रवादी घटना को अंजाम देने लगा। इनके विरुद्ध गोली मार कर हत्या करने, रंगदारी मांगने, गाड़ियों में आग लगाने और तोड़फोड़ करने के साथ ही गोली चला कर दहशत फैलाने से सम्बन्धित कई मामले दर्ज हैं।
एसएसपी ने बताया कि एरिया कमांडर दिवाकर गंझू के जेल जाने के बाद यह गांव हेन्देगीर, बिंजा, छापर, उरीमारी, बड़कागांव, पतरातु इलाके में ताबड़तोड़ कई उग्रवादी घटना को अंजाम दिया, ताकि पार्टी इसे एरिया कमांडर बना दे।
उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले इसी छापमारी दल ने उक्त दस्ते के एरिया कमांडर दिवाकर गंझु और एक अन्य सक्रिय सदस्य को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरास्त में जेल भेज दिया गया है।

Share this:

Latest Updates