Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देशभर में जिला स्तर पर युवा इतिहासकारों की टीम बनाएगी इतिहास संकलन योजना

देशभर में जिला स्तर पर युवा इतिहासकारों की टीम बनाएगी इतिहास संकलन योजना

New Delhi News: अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना देशभर में जिला स्तर पर युवा इतिहासकारों की टीम का गठन करेगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झंडेवाला स्थित कार्यालय केशव कुंज परिसर में आयोजित एक दिवसीय युवा इतिहासकार परिषद की राष्ट्रीय कार्यशाला में यह निर्णय लिया गया।
कार्यशाला का आयोजन अ.भा. इतिहास संकलन योजना और माधव संस्कृति न्यास के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. बालमुकुंद पांडेय और सह संगठन मंत्री संजय मिश्र ‘श्रीहर्ष’ समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
अ.भा. इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सचिव और युवा इतिहासकार परिषद् के संरक्षक डॉ. रत्नेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि चार सत्रों में विभाजित इस कार्यशाला में देश के 20 प्रांतों से आये प्रमुख प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। क्षेत्रीय संगठन सचिव (उत्तर-पूर्व) एवं युवा इतिहासकार परिषद के सह-संरक्षक डॉ. सुरेश पांडेय ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि कार्यशाला में इतिहास संकलन योजना के 10 प्रकल्पों सहित अन्य विषयों पर विचार-विमर्श हुआ तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी का मार्गदर्शन किया। साथ ही, कार्य के संचालन के लिए 10 विषयों पर केन्द्रित विशेष टीमों का गठन किया गया। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक प्रांत में जिला युवा इतिहासकार प्रमुख के सहयोग से स्थानीय स्तर पर भी टीम का गठन किया जायेगा।
कार्यशाला में युवा इतिहासकार परिषद् की केन्द्रीय टोली के डॉ. विकास सिंह, सुरेश मीणा, रक्तिम पातर, राष्ट्रीय महासचिव हेमन्त धिंग मजुमदार, जनजातीय आयाम के प्रमुख प्रो. शिव कुमार मिश्र, सह-विद्वत प्रमुख प्रो. धरम चंद चौबे, आमंत्रित सदस्य डॉ. निर्मल पांडेय सहित देशभर के 20 प्रांतों से युवा इतिहासकार प्रमुख और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इतिहास संकलन समिति उत्तर-बिहार की ओर से प्रांत युवा इतिहासकार प्रमुख डॉ. रितेश्वर नाथ तिवारी ने हिस्सा लिया।

Share this:

Latest Updates