Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गैरजिम्मेदाराना विपक्ष का रोल निभा रहे हैं राहुल गांधी : जेपी नड्डा

गैरजिम्मेदाराना विपक्ष का रोल निभा रहे हैं राहुल गांधी : जेपी नड्डा

New Delhi News: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘आपरेशन सिन्दूर पर की गयीं टिप्पणियों को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला है। नड्डा ने कहा कि वह (राहुल) गैरजिम्मेदाराना विपक्ष का रोल निभा रहे हैं। भगवान उनको सद्बुद्धि दें। सोमवार को मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नड्डा ने भारत की विदेश नीति और ‘आॅपरेशन सिन्दूर‘ पर कांग्रेस नेता की टिप्पणियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्ववाले विपक्ष के उद्देश्य को समझना बहुत मुश्किल है। जब वह सर्वदलीय बैठक में जाते हैं, तो कहते हैं कि वह देश के साथ खड़े हैं, लेकिन जब वह बाहर निकलते हैं, तो सवाल उठाने लगते हैं। ऐसे सवाल जो पूरी तरह से निराधार हैं। इसलिए वह एक गैर-जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।
भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नड्डा ने कहा कि जितना जनसंवाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करते हैं, उतना जयराम रमेश ने जीवन में बात नहीं की होगी। कांग्रेस के चुनाव आयोग पर उठाये गये सवाल पर नड्डा ने कहा कि जब वह कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश जीतते हैं, तो सब ठीक रहता है और हारते हैं, तो सब खराब हो जाता है। कांग्रेस की तो यह आदत बन गयी है। चार प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ही विषय पर अलग-अलग आंकड़े ले कर आते हैं। कांग्रेस को अपने विषय में सोचना चाहिए। अपने नेतृत्व पर विचार करना चाहिए।

Share this:

Latest Updates