Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सुनील सिंह

धनबाद जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सुनील सिंह

Dhanbad news: सोमवार को दी लाइट हाउस रिसोर्ट में धनबाद जिला योगासना स्पोर्ट्स सोसिएशन की वार्षिक आम बैठक सह जिला संघ का विस्तार राज्य संघ के पर्यवेक्षक विपिन कुमार पाण्डेय एवं जिला संरक्षक परिक्षीत पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। सर्व प्रथम पर्यवेक्षक विपिन कुमार पाण्डेय ने जिला संघ के विगत वर्षों की उपलब्धियां बताई। साथ ही साथ  राष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी अभिजीत पात्रा को भी बधाई दिया और बताया कि योगासना भारत के  धनबाद जिला से पहले राष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी बने  तथा धनबाद जिला संघ की 2025 से 2029 तक विस्तार की घोषणा की ।  मुख्य संरक्षक परिक्षीत पाण्डेय, संरक्षक कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय एवं मंजीत सिंह भंगु  चेयरमैन मनोज सिंह, अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डा.शैलेष कुमार, शीतल दत्ता, विरेन्द्र कुमार रवानी, सचिव कुणाल कुमार, संयुक्त सचिव रश्मि भारती, कार्यालय सचिव संजय यादव कोषाध्यक्ष श्वेता कुमारी कार्यकारी सदस्य जशपाल सिंह, आरती शर्मा, संध्या वासिनि, सरिता देवी, आरती सिंह, चंदन तिवारी को बना बनाया गया। मुख्य संरक्षक परिक्षीत पाण्डेय ने जिला सब कमिटी की घोषणा किए। जिसमें चेयरमैन टेक्निकल कमिटी एवं सेलेक्शन कमिटी अभिजीत पात्रा, चेयरमैन ऑर्गनाइजिंग कमिटी एवं एफिलिएशन  कमिटी आरती शर्मा,  चेयरमैन एथलीट कमिशन एवं पब्लिक ग्रीवेंस कमेटी  ज्योति विश्वकर्मा, चेयरमैन सोशल मीडिया अभिषेक महली,  चेयरमैन मेडिकल कमेटी जशपाल सिंह, चेयरमैन डिसीप्लिनरी एक्शन कमिटी एवं  लीगल कमेटी मिक्की कुमारी । अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय तकनीकी पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 5 जुलाई से 7 जुलाई तक धनबाद में आयोजित होगी। सचिव कुणाल कुमार ने बताया कि 5वीं धनबाद जिला योगासना स्पोर्ट् प्रतियोगिता जुलाई माह में ही सम्पन्न होगी। धन्यवाद ज्ञापन चेयरमैन मनोज सिंह ने किया।

Share this:

Latest Updates