Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मतदाता फोटो पहचान पत्र अब 15 दिनों में

मतदाता फोटो पहचान पत्र अब 15 दिनों में

New Delhi News: चुनाव आयोग ने मतदाताओं को उनके फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) तेजी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए नयी मानक प्रक्रिया (एसओपी) तय की है। अब नये नामांकन या मतदाता विवरण में किसी भी बदलाव के 15 दिनों के भीतर मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) कार्ड प्राप्त हो जायेगा।
यह पहल मतदाताओं की सुविधा के लिए की जा रही विभिन्न पहलों का हिस्सा है, जिन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू व डॉ. विवेक जोशी के मार्गदर्शन में शुरू किया गया है।
नयी व्यवस्था में ईपीआईसी कार्ड बनने से लेकर उसके डाक विभाग द्वारा मतदाता तक पहुंचाने तक की हर प्रक्रिया की रियल-टाइम ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। मतदाता को हर चरण की जानकारी एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी।
इस उद्देश्य के लिए चुनाव आयोग ने हाल ही में लॉन्च किये गये ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म पर एक विशेष आईटी मॉड्यूल विकसित किया है। यह नया प्लेटफॉर्म मौजूदा प्रक्रिया को बदलते हुए कार्यप्रणाली को अधिक सुचारु और दक्ष बनायेगा। डाक विभाग के एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) को भी ईसीआईनेट के साथ जोड़ा जायेगा, ताकि ईपीआईसी की निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके।

Share this:

Latest Updates