Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एसीबी ने रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार

एसीबी ने रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार

Saraikela News : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी ) ने जमीन का आॅनलाइन पंजी-2 में नाम दर्ज करने के लिए दस हजार रुपये रिश्वत लेते सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अंचल के राजस्व कर्मचारी सन्नी बर्मन को गिरफ्तार किया।
एसीबी मुख्यालय के अनुसार यह कार्रवाई शनिवार को जमशेदपुर एसीबी की टीम ने की है। बताया गया कि राजेश हेम्ब्रम की शिकायत पर एसीबी ने यह कार्रवाई की है। राजेश ने एसीबी से की शिकायत में कहा था कि उनके पिता सुकराम मांझी के खरीदी गयी जमीन, जिसकी खाता संख्या 38, 39, 40 और 41, प्लाट संख्या 46/ए पर उसने अपना नाम आॅनलाइन पंजी-2 में दर्ज कराने के लिए अंचल कार्यालय से सम्पर्क किया था। राजस्व कर्मचारी सन्नी बर्मन ने इस काम के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इस शिकायत के बाद एसबी ने मामले की जांच की। जांच में आरोप सत्य पाया गया। इसके बाद एसीबी ने राजस्व कर्मचारी को शनिवार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

Share this:

Latest Updates