Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छत्तीसगढ़ में कार पुल से टकरायी, लगी आग, चार युवक जिन्दा जले

छत्तीसगढ़ में कार पुल से टकरायी, लगी आग, चार युवक जिन्दा जले

Kanker/Raipur News : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आतुरगांव में रात लगभग एक बजे कार (स्विफ्ट डिजायर) हादसे में चार युवकों की जान चली गयी। यह कार मूरवैंड से कांकेर जा रही थी। नेशनल हाइवे-30 पर अचानक पुल से टकराई कार में आग लग गयी। कार सवार चार युवक जिन्दा जल गये।दो युवकों की हालत गम्भीर बनी हुई है।
कांकेर के पुलिस एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया है कि आतुर गांव के पास पुल निर्माण के कारण सड़क डायवर्ट की गयी है। तेज रफ्तार की वजह से चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और वह पुल की रेलिंग से टकरा गयी। पुल से टकराने के बाद कार में भीषण आग लग गयी। दो युवक छिटक कर बाहर जा गिरे। चार युवक कार में ही फंसे रह गये और उन्होंने दम तोड़ दिया।

Share this:

Latest Updates