Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुंबई एयरपोर्ट पर भारी बारिश से फिसला एयर इंडिया का विमान, यात्री सुरक्षित

मुंबई एयरपोर्ट पर भारी बारिश से फिसला एयर इंडिया का विमान, यात्री सुरक्षित

Mumbai : मुम्बई एयरपोर्ट के रनवे पर सोमवार को कोच्चि से मुम्बई आ रहा एयर इंडिया का विमान एआई 2744 तेज बारिश के बीच लैंडिंग करते समय रनवे पर फिसल गया और उसके तीनों टायर फट गये। लेकिन, पायलट की सूझ-बूझ और तेज रिएक्शन की वजह से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है।
एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया कि विमान को सुरक्षित रूप से टैक्सीवे तक लाया गया और सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतार लिया गया। किसी को भी चोट नहीं आई है। घटना के बाद विमान को तुरंत ग्राउंड कर दिया गया है और उसकी तकनीकी जांच की जा रही है।

Share this:

Latest Updates