Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में ईओडब्ल्यू ने सोमवार को तीन आरोपितों चार्टड अकाउंटेंट संजय कुमार मिश्रा, उसके भाई मनीष मिश्रा और अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया हैं। अभिषेक आबकारी घोटाले के आरोपित अरविंद सिंह का भतीजा है।
इन पर आरोप है कि, संजय और मनीष ने ‘नेक्सजेन पावर’ नाम की कम्पनी बना कर अवैध रूप से ईएफ -10 लाइसेंस हासिल किया था। इसके माध्यम से इन्होंने प्रदेशभर में महंगी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की अवैध सप्लाई की। उन्होंने घोटालों से प्राप्त अवैध धन को वित्तीय लेन-देन के जरिये वैध दिखाने का काम किया। दोनों को पूर्व सीएम भूपेश बघेल, चैतन्य बघेल और कारोबारी अनवर ढेबर का करीबी बताया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान घोटालों से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। हालांकि ईओडब्ल्यू की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share this:

Latest Updates