Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला लैंडिंग के दौरान फिसला विमान, बाल-बाल बचे 09 यात्री

झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला लैंडिंग के दौरान फिसला विमान, बाल-बाल बचे 09 यात्री

East Singhbhoom News: झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भुवनेश्वर से आनेवाला इंडिया वन एयर का 19 सीटर विमान लैंडिंग के दौरान अचानक फिसल गया। विमान रनवे से उत्तर दिशा की ओर घास पर जा रुका। इस विमान में दो पायलट सहित कुल 09 यात्री सवार थे। हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से अभी इस सम्बन्ध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

भुवनेश्वर से आनेवाले इंडिया वन एयर विमान के सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को सुबह लैंडिंग के समय आये झटके से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी और कई यात्री डर के मारे चीखने-रोने लगे। हालांकि, पायलट की सूझ-बूझ और तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। केवल एक यात्री को हल्की चोट आयी, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी है।

घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड की टीम सक्रिय हो गयी और तुरन्त रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया गया। यात्रियों को धीरे-धीरे विमान से बाहर निकाला गया। हालांकि, विमान को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और रनवे की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिये हैं।

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण रनवे गीला था, जिसकी वजह से विमान का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा होते-होते टल गया। घटना के बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की टीम ने एयरपोर्ट पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब सोनारी एयरपोर्ट पर लैंडिंग को लेकर परेशानी सामने आयी हो। पूर्व में भी यात्रियों ने रनवे की स्थिति और एयरपोर्ट सुविधाओं को लेकर शिकायतें की हैं। हादसे के बाद कई यात्रियों ने कहा कि अचानक आये झटके से उन्हें अपनी जान जाने का डर सताने लगा था।
फिलहाल, एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से इस सम्बन्ध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share this:

Latest Updates