Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एसआईआर के विरोध में विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल, अखिलेश सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

एसआईआर के विरोध में विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल, अखिलेश सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

New Delhi News: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनावों में कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सांसदों ने सोमवार को संसद भवन से लेकर निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक विरोध मार्च निकाला। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक सहित कई अन्य दलों के वरिष्ठ नेता शामिल रहे। करीब के एक घंटे के प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने ‘वोट चोरी रोको’ और ‘एसआईआर खत्म करो’ जैसे नारे लगाये। कई नेताओं ने सफेद रंग की टोपी पहन रखी थी, जिस पर ‘एसआईआर‘ और ‘वोट चोरी‘ लिखा हुआ था और उस पर लाल रंग का क्रॉस का निशान बना हुआ था।
पुलिस ने इस विरोध मार्च को रोकने के लिए पहले से ही संसद भवन से कुछ दूरी पर आरबीआई गेट के पास बैरिकेडिंग कर रखी थी। जैसे ही सांसद बैरिकेडिंग के पास पहुंचे, उन्हें वहीं रोक दिया गया। इसके विरोध में अखिलेश यादव, आदित्य यादव और धर्मेन्द्र यादव बैरिकेड फांद गये। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था और विरोध तेज होते ही पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश सहित कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया। सांसदों ने आरोप लगाया कि एसआईआर की आड़ में लाखों नाम हटाये जा रहे हैं और यह लोकतंत्र के खिलाफ है।
विपक्ष का कहना है कि यह प्रक्रिया निष्पक्ष चुनाव की भावना के विपरीत है। सरकार चुनावी फायदों के लिए मतदाता सूची में हेरफेर कर रही है। नेताओं ने चुनाव आयोग से इस प्रक्रिया को तुरन्त रोकने की मांग की और कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गयीं, तो आन्दोलन को और तेज किया जायेगा।

Protest against SIR Rahul Gandhi

यह राजनीतिक नहीं, संविधान बचाने की लड़ाई: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किये गये एक वीडियो में इस विरोध को सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि संविधान बचाने की लड़ाई बताया।
23 सेकेंड के इस वीडियो में राहुल गांधी पुलिस वैन में बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि हम बात नहीं कर सकते हैं। सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है। यह संविधान बचाने की लड़ाई है। एक व्यक्ति, एक वोट की लड़ाई है।
उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा…’आज जब हम चुनाव आयोग से मिलने जा रहे थे, इंडिया गठबंधन के सभी सांसदों को रोका गया और हिरासत में ले लिया गया। वोट चोरी की सच्चाई अब देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं, यह लोकतंत्र, संविधान और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के अधिकार की रक्षा की लड़ाई है। एकजुट विपक्ष और देश का हर मतदाता मांग करता है। साफ-सुथरी वोटर लिस्ट और यह हक हम हर हाल में लेकर रहेंगे।’

Share this:

Latest Updates