Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आजादी के जश्न में देश को देशभक्ति की धुनों से सराबोर करेंगे सशस्त्र बलों के बैंड

आजादी के जश्न में देश को देशभक्ति की धुनों से सराबोर करेंगे सशस्त्र बलों के बैंड

New Delhi News: भारत के 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर देश में और राष्ट्रीय राजधानी के प्रतिष्ठित स्थलों पर सशस्त्र बलों के बैंड की शृंखलाबद्ध लाइव प्रस्तुतियां होंगी। ये संगीत कार्यक्रम देश के उत्सव में लय और भव्यता जोड़ेंगे। नागरिकों को देशभक्ति से सराबोर होने का यादगार मौका मिलेगा, जहां दर्शक अनुशासित कला और उमंग भरी धुनों का आनन्द ले सकेंगे। इस वर्ष सैन्य बैंड दिल्ली के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, पार्कों और सांस्कृतिक केन्द्रों पर प्रस्तुति देंगे।

भारत में सैन्य बैंडों की जड़ें औपनिवेशिक काल से जुड़ी हैं, लेकिन धीरे-धीरे राष्ट्रीय एकता और गौरव के प्रतीक के रूप में विकसित हो रही हैं। दशकों से थल सेना, नौसेना, वायु सेना और भारतीय तटरक्षक बल के बैंड राष्ट्रीय समारोहों, विजयों और महत्त्वपूर्ण अवसरों का अभिन्न अंग रहे हैं। उन्होंने प्रमुख सरकारी कार्यक्रमों, राजकीय यात्राओं और स्मृति समारोहों में प्रस्तुति दी है और उनका संगीत वीरता, बलिदान और शांति के विषयों से गूंजता रहा है।

सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ और आईटीबीपी सहित भारत के विविध अर्धसैनिक और पुलिस बलों का प्रतिनिधित्व करने वाले सीएपीएफ बैंड ने परम्परा और आधुनिकता का अनूठा संगम करते हुए समारोहों में अपनी अनूठी छटा बिखेरी है।
इस वर्ष के प्रदर्शन पारंपरिक स्थलों से आगे बढ़ कर मुख्य सार्वजनिक स्थलों, पार्कों और सांस्कृतिक केन्द्रों में होंगे। दर्शकों को देशभक्ति के गीतों, सैन्य संगीत और शास्त्रीय रचनाओं के समृद्ध प्रस्तुतीकरण में डुबो दिया जायेगा, जो गौरव और सामूहिक एकता की भावना को जगायेगा।

सशस्त्र बलों, सीएपीएफ, आरपीएफ और एनसीसी के बैंड न केवल स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सम्मानित करेंगे, बल्कि एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत भी करेंगे। यह आनन्ददायक और प्रेरणादायक संगीत भारत की विविध सांस्कृतिक धरोहर और रक्षकों के अनुशासित समर्पण की याद दिलायेगा।

दिल्ली में होनेवाले ये बैंड प्रदर्शन स्वतंत्रता दिवस समारोह को और शानदार बनाने के लिए चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा हैं। ये प्रस्तुतियां 28 राज्यों, 08 केन्द्र शासित प्रदेशों और 96 शहरों में भी होंगी। रक्षा मंत्रालय ने देशवासियों को इस अद्भुुत संगीत और देशभक्ति के संगम को देखने के लिए आमंत्रित किया है ; चाहे वह इंडिया गेट हो, कनॉट प्लेस हो या अन्य कोई स्थल। इस वर्ष के प्रदर्शन पारम्परिक स्थलों से आगे बढ़ कर समारोह को और भी यादगार बनाने के लिए डिजाइन किये गये हैं, जहां बैंड दिल्ली के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, पार्कों और सांस्कृतिक केन्द्रों पर प्रस्तुति देंगे।

बैंड की सुमधुर प्रस्तुतियां शाम 05 बजे होंगी शुरू

राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर भारतीय थल सेना बैंड, सेंट्रल पार्क, सीपी में भारतीय नौसेना बैंड, कर्तव्य पथ पर भारतीय वायु सेना बैंड, बुद्ध पार्क, नोएडा में भारतीय तटरक्षक बल, कुतुबमीनार में राष्ट्रीय कैडेट कोर बैंड, विजय चौक पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल बैंड, पुराना किला पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बैंड, लाल किला पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल बैंड, केवी सेक्टर 08, आरके पुरम में सशस्त्र सीमा बल बैंड, राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर सीमा सुरक्षा बल बैंड, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल बैंड और नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल बैंड अपनी प्रस्तुतियां देगा।

Share this:

Latest Updates