Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में मुठभेड़, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया, एसएलआर राइफल बरामद

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में मुठभेड़, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया, एसएलआर राइफल बरामद

East Singhbhoom News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता में इस समय पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है। एक एसएलआर राइफल भी बरामद की है।

इस सम्बन्ध में आईजी (अभियान) डॉ. माइकल राज ने बताया कि चाईबासा के गोइलकेरा में मुठभेड़ चल रही है। इसमें नक्सली हताहत भी हुए हैं। सर्च अभियान अभी जारी है।

बताया गया है कि जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बुधवार की सुबह जंगल से घिरे पहाड़ी इलाके सौता के पास पुलिस को देख कर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवानों ने फायर झोंक दिये। अब तक एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है।

Share this:

Latest Updates